बोरवेल में गिरी 2 साल की बच्ची को सेना ने सफलतापूर्वक बचाया।

गुजरात🙁 ANI)_द्वारका जिले की कल्याणपुर तहसील के रण गांव में बोरवेल में गिरी 2.5 साल की बच्ची को भारतीय सेना के जवानों और एनडीआरएफ टीम ने सफलतापूर्वक बचाया।
नितेश पांडे (एसपी देवभूमि द्वारका) ने कहा, “दोपहर 1 बजे हमें सूचना मिली कि कल्याणपुर तहसील के रण गांव में एक बच्ची बोरवेल में गिर गई है…स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, उसके बाद एनडीआरएफ की टीम और सेना भी मौके पर पहुंची। संयुक्त प्रयास से करीब 8 घंटे बाद बच्ची को बचा लिया गया। बच्ची को अस्पताल भेजा जा रहा है और एम्बुलेंस की तेज़ी से आवाजाही के लिए हमने ग्रीन कोरिडोर बनाया…”
देखिए वीडियो
#WATCH गुजरात: द्वारका जिले की कल्याणपुर तहसील के रण गांव में बोरवेल में गिरी 2.5 साल की बच्ची को भारतीय सेना के जवानों और एनडीआरएफ टीम ने सफलतापूर्वक बचाया। pic.twitter.com/3upp8gfYmm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2024


