मध्यप्रदेश

छाता मथुरा. भाजपा मथुरा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के गांव खायरा में हुआ स्वागत समारोह माननीय कैबिनेट मंत्री ने की सहभागिता।

मथुरा

छाता मथुरा. भाजपा मथुरा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के गांव खायरा में हुआ स्वागत समारोह माननीय कैबिनेट मंत्री ने की सहभागिता।

आज छाता तहसील के गाँव खायरा में निर्भय पांडे के मथुरा जिले के जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत समारोह का आयोजन राधाकृष्ण ट्रेवल्स के मालिक बंशीवाला , अर्जुन शर्मा प्रदेश सह सयोंजक सेवा प्रकोष्ठ हरियाणा व हेतराम शर्मा उधोगपति द्वारा माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। वही इन सभी तीनों लोगों ने कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण , मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी का नोटों व फूलों की माला व दुपट्टा पहनाकर भी जोरदार स्वागत किया गया। इस विशाल भव्य आयोजन में विशाल रागनी कम्पटीशन का आयोजन भी किया गया। वही आयोजन समिति के सदस्यों ने आये हुए सभी आगुन्तक अतिथियों का भी माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। वही जिलाध्यक्ष बनने के बाद निर्भय पांडे ने अपनी जन्मस्थली के माता बहनों भाई एवम बड़े बुजर्गो व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने कैबिनेट मंत्री से गाँव खायरा में बीज गोदाम व गाँव धमसिंगा खायरा के बीच मे चौपाल का निर्माण विधायक निधि से करवाने का आग्रह किया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियो को गिनाते हुए विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा का पहला जिलाध्यक्ष छाता क्षेत्र से बना है। पहला मंत्री भी छाता क्षेत्र से बना है। और अगर छाता क्षेत्र की जनता का व दाऊ बाबा का आशीर्वाद रहे तो भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष भी छाता क्षेत्र से बन सकता है। वही जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के आग्रह पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने चौपाल निर्माण के लिए मंच से 21 लाख रुपये की घोषणा की । वही आयोजक समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण द्वारा पत्रकारों का राधाकृष्ण की तस्वीर भेट करते हुए स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button