जिलाधिकारी मथुरा की अध्यक्षता में छाता तहसील में लगाया गया संपूर्ण समाधान दिवस

जिलाधिकारी मथुरा की अध्यक्षता में छाता तहसील में लगाया गया संपूर्ण समाधान दिवस
छाता तहसील परिसर स्थित सभागार हॉल में सम्पूर्ण समाधान दिवस का अयोजन जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी शैलेश कुमार पांडे समेत सभी विभागों के सक्षम अधिकारी मौजूद रहे। वही सम्पूर्ण समाधान दिवस 60 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई है। जिसमें दो शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की सबसे अधिक शिकायतें प्राप्त हुई। जिसके निस्तारण के लिए शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मिली हुई शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण कर रिपोर्ट प्रशासन को प्रेषित की जाए। इस संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी श्वेता सिंह तहसीलदार छाता मनोज कुमार क्षेत्राधिकारी छाता गौरव त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।




