अन्य राज्यमध्यप्रदेशराजनीतिवीडियो
बाघ का मूवमेंट,दहशत माहौल

छिंदवाड़ा शहर के एक हिस्से में बाघ का मूवमेंट लगातार बना हुआ है। जिसके तहत नागरिकों में दहशत माहौल है। तो वही वन विभाग की परेशानी भी बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनसोनपुर और सारसवाड़ा में रहवासियों को बाघ के पगमार्क दिखे जिसकी सूचना नागरिकों द्वारा वनअमले को दी गई। सूचना पर वनअमला मौके पर पंहुचा। वन विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया । रेंज ऑफिसर पंकज शर्मा ने बताया कि बीती रात से बाघ की लोकेशन सोनपुर और सरसवाड़ा क्षेत्र में बनी हुई है ।
वन विभाग ने संबंधित क्षेत्र में किया लोगों को किया अलर्ट जिसके चलते क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगो को सतर्क रहने समझाइश दी गई है। उन्होंने बताया कि बीते कोलाढाना, चंदनगांव और सर्रा के आस-पास सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गाए थे।



