अन्य राज्यमध्यप्रदेशवीडियो

प्रसिद्ध मंदिरों के पुजारियों को भी आमंत्रित करना चाहिए

प्रसिद्ध मंदिरों के पुजारियों को भी आमंत्रित करना चाहिए।

उज्जैन _ अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह
का आमंत्रण नहीं मिलने पर अखिल भारतीय
पुजारी महासंघ की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा गया है।

पत्र में कहा गया
है कि प्राण प्रतिष्ठा में देश के संतों, महंतों,पीठाधीश्वर और धर्माचार्यों समेत 4 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। ऐसे में देश

के प्रसिद्ध मंदिरों के पुजारियों को भी आमंत्रित
करना चाहिए।

अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पुजारी महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button