सगाई समारोह की दावत से पुलिस ने जब्त किया प्रतिबंधित मांस.

सगाई समारोह की दावत से पुलिस ने जब्त किया प्रतिबंधित मांस,जप्त मांस को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा लैब दो लोगों पर मामला दर्ज.
खंडवा _ (संदीप जोशी ) एक सगाई समारोह में दावत के लिए प्रतिबंधित गोवंश का मांस पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पकड़ा है। जावर पुलिस ने ग्राम मुंदवाड़ा में दबिश देकर तपेले से अधपका 50 किलो और फ्रिज से 10 किलो कच्चा मांस बरामद किया। इस पूरे मामले में पुलिस ने दो लोगो को आरोपी बनाया है, वही जब्त किए गए मांस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया।
खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम मुंदवाड़ा का है। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए यहां भट्टी पर रखे तपेले में करीब 50, किलो प्रतिबंधी गोवंश मांस जब्त किया है। वही घर में रखें फ्रिज से 10 किलो कच्चा मांस भी पुलिस ने जब्त किया है। जब्त मांस को पुलिस ने पशु चिकित्सालस भेजा। जिसकी जांच जारी है।
ASP राजेश रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम मुंदवाड़ा में एक शादी समारोह में गोमांस पकाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। यहां से कुल 60 किलो मांस जप्त किया गया है। इसमें 10 किलो कच्चा मांस जब्त कर दो लोगों को आरोपी बनाया गया है। जब्त किए गए मांस को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इस पूरे मामले में की जांच जारी है।



