मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिवीडियोस्टोरी

कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी

भोपाल _ नए साल के शुरुआत में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी आई है। यहां मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। मादा चीता आशा ने कूनो पार्क में तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावक अभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं। कूनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर, 2022 को 8 चीते लाए गए थे। यह सभी चीते नामीबिया से लाए गए थे। मादा चीता आशा उन्ही में से एक है। अब यहां चीतों और शावकों की कुल संख्या 18 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कूनो नेशनल पार्क में जन्में चीते के तीनों शावकों का एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें तीनों शावक स्वस्थ नजर आ रहे हैं और उन्हें चहलकदमी करते भी देखा जा सकता है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘चीता प्रोजेक्ट के तहत कूनो नेशनल पार्क में तीन शावकों का जन्म हुआ है। यह प्रोजेक्ट पीएम नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश सरकार के नेतृत्व में शुरू किया गया था। मैं मध्य प्रदेश के सभी अधिकारियों को शुभकामना देता हूं।’

Related Articles

Back to top button