मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिवीडियो
मंत्री अहिरवार का वीडियो वायरल, राजनीति में मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार में राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार एक बयान के चलते चर्चा में आ गए। कांग्रेस ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है। जिसमें वे कह रहे हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने उनके इस बयान को पूर्व सीएम शिवराज सिंह से जोड़ दिया। जिसके बाद मंत्री ने कहा कि मैंने तो कमलनाथ के लिए कहा था।
दरअसल, मीडिया ने मंत्री दिलीप अहिरवारसे सवाल किया था कि पूर्व मुख्यमंत्री ने बड़ामलहरा विधानसभा को गोद दिया था। इसकेजवाब में उन्होंने कहा- ‘अरे वर्तमान मुख्यमंत्रीको देखो। पूर्व मुख्यमंत्री ने तो न जानेकिन-किन को गोद लिया था, इसलिए यह उसीका तो परिणाम है। वे गोद लेते थे, करते तोकभी कुछ थे नहीं।’



