अपराधमध्यप्रदेशवीडियो
नकाबपोश बदमाशों ने एक कूरियर कंपनी के दफ्तर में घुसकर लूट की वारदात की

ग्वालियर _ नकाबपोश बदमाशों ने एक कूरियर कंपनी के दफ्तर में घुसकर लूट की वारदात की। बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर टीम लीडर को बंधक बना लिया। उसके साथ मारपीट की। जेब में रखे 90 हजार रुपए और आईफोन छीन लिया और फिर फरार हो गए।
घटना बहोड़ापुर क्षेत्र के आनंद नगर की है। शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे तीन बदमाश सेडोफेक्स कूरियर सर्विस कंपनी के दफ्तर में घुसे थे। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। साथ ही बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी भी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है



