अन्य राज्यमध्यप्रदेश

डंपर ने पीछे से टक्कर मारने के बाद कुचल

डंपर ने पीछे से टक्कर मारने के बाद कुचलभोपाल के सुभाष नगर ब्रिज के पास मैदा मिल रोड पर बाइक सवार युवक को डंपर ने पीछे से टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। डंपर के पहिए में फंसा युवक और उसकी बाइक करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे का है। मौके पर मौजूद लोगों ने भाग रहे डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक जितेंद यादव (27) पुत्र पहलवान सिंह विदिशा के शमशाबाद तहसील के हरिपुर गांव का रहने वाला था। भोपाल में करोंद स्थित निजी अस्पताल में मैनेजर था। निशातपुरा थाना क्षेत्र में किराए से रहता था। तीन साल पहले उसने एमबीए किया था

Related Articles

Back to top button