अन्य राज्यमध्यप्रदेशराजनीति

कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग, जिला अध्यक्ष ने उग्र आंदोलन दी चेतावनी

कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली थाने में जमकर की नारेबाजी, कार्रवाई नहीं होने पर जिला अध्यक्ष ने उग्र आंदोलन दी चेतावनी

हरदा। बीजेपी पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के विरूद्ध लगाए गए झूठे लांछन एवं आरोप के मामले में कांग्रेस के नेता सुरेन्द्र जैन एवं कांग्रेस विधायक आर. के. दोगने के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 499, 500, व 505 (2) व अन्य धाराओं के तहत एफ.आई.आर दर्ज की मांग , भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए नेता सुरेन्द्र जैन एवं कांग्रेस विधायक आर. के. दोगने द्वारा तथाकथित पर्चे के मामलों में पूर्व मंत्री कमल पटेल ने र्दुभावना पूर्वक मनगढंत झूठे आरोप लगाकर, छवि को धूमिल करने का कार्य किया गया है। जो पर्चे वितरित किए गए है, उसमें दो व्यक्तियों के फोटो लगे हुए है। जिन्होने पर्चे वितरित किए है उन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बीजेपी सरकार में जूआ, शराब, सट्टा, अवैध उद्खनन एवं मादक पदार्थ का कारोबर करते थे जो वर्तमान में बंद हुए है।

Related Articles

Back to top button