अपराधमध्यप्रदेशवीडियोस्टोरी

दो मंजिला मकान में आग,एक लड़की की मौत

सागर _ दो मंजिला मकान में आग लगने से एक परिवार लपटों के बीच घिर गया। घबराहट में 13 साल की लड़की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गई। जिससे उसकी मौत हो गई। लड़की की मां और भाई बेहोश हो गए। घटना रविवार अल सुबह करीब 3.30 बजे की है। आग पर सुबह 6 बजे तक काबू पाया जा सका।

घटना शहर के रामपुरा वार्ड में बसेता वाली की है। यहां अशोक जैन के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर फोटोकॉपी की शॉप है। दूसरे फ्लोर पर परिवार रहता है। इसी मकान के बगल से उनका एक और मकान है। तीन दिन पहले ही पुणे से उनकी बेटी अमृता जैन अपने बच्चों एंजल (13) और यश के साथ सागर आई थी।

अमृता, उनके दोनों बच्चे और भाई सुरेंद्र जैन मकान के दूसरे फ्लोर पर सो रहे थे। परिवार के बाकी लोग दूसरे मकान में थे। तभी फोटोकॉपी शॉप में आग लगने से धुआं उठने लगा।

Related Articles

Back to top button