मध्यप्रदेशराजनीति
13 वर्षीय किशोर की खेलते समय मौत

बीना के खिमलासा थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में 13 वर्षीय किशोर की खेलते समय मौत हो गई। किशोर के गले में गहरा घाव और ब्लीडिंग मौत की वजह बताई जा रही है। पड़ोसी महिला के घर लकड़ी चीरने का काम चल रहा था। इसी दौरान यह घटना घटित हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।खेलते समय गले में घुसी नुकीली चीज
जानकारी के मुताबिक, इनायतपुर गांव निवासी सुमित पिता हरनाम गंधर्व (13) जो अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान नुकीली वस्तु आकर गले में घुस गई। खून बहता देख घर की महिलाएं घबरा गईं। आनन-फानन में उसे खिमलासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने खुरई सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जब परिजन बच्चे को खुरई लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया



