मध्यप्रदेश
Trending

तामिया में साप्ताहिक बाजार के दिन धरना प्रदर्शन और रैली निकालने पर रोक लगाने की मांग

तामिया व्यापारी मंडल ओर नगरवासियों ने कहा कि अगर अब कोई शुक्रवार के दिन रैली या धरना प्रदर्शन आयोजित करता हे तो तामिया के सभी लोग विरोध करेंगे

छिंदवाड़ा जिला ब्यूरो आकाश मंडराह की खबर

तामिया के व्यापारी मंडल ओर नगरवासियों ने तामिया तहसीलदार  और तामिया थाना प्रभारी को एक पत्र लिखकर साप्ताहिक बाजार लगने वाले दिन मुख्य मार्ग पर धरना प्रदर्शन या रैली आयोजित करने पर रोक लगाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि प्रदर्शन से यातायात बाधित होता है, जिससे व्यापार प्रभावित होता है और आम जनता को भी परेशानी होती है। व्यापारियों ने अपने पत्र में कहा है कि साप्ताहिक बाजार के दिन राजनीतिक और सामाजिक संगठन अक्सर धरना प्रदर्शन करते हैं, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह से जाम हो जाता है। इससे एंबुलेंस और स्कूली वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है। इसके अलावा, प्रदर्शन के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। व्यापारी मंडल ने तहसीलदार से अनुरोध किया है कि वह किसी भी संगठन को साप्ताहिक बाजार के दिन मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करने की अनुमति न दें। उन्होंने कहा कि संगठन सप्ताह के अन्य 6 दिनों में अपनी मांगें रख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button