मध्यप्रदेशवीडियो
डंपर की चपेट से 10 साल के बच्चे की मौत

डंपर की चपेट से 10 साल के बच्चे की मौत, सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद
छिंदवाड़ा के रावनवाड़ा में डंपर के नीचे आने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने नाना के साथ स्कूटी पर घर लौट रहा था। डंपर ड्राइवर के ओवरटेक करने से स्कूटी अनबैलेंस होकर गिर पड़ी। बच्चे के ऊपर से डंपर के पिछले टायर चढ़ गए। घटना गुरुवार शाम 4.15 बजे की है। इसका VIDEO सामने आया है।
दीघावानी निवासी पप्पू डेहरिया का बेटा दिव्यांशु, नाना दामोदर उर्फ दुलीचंद डेरहिया के साथ घर दीघावानी जा रहा था। रावनवाड़ा में डंपर (एपी 09 एच एच 3598) स्कूटी को ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ा। साइड से कट लगने पर नाना ने स्कूटी से बैलेंस खो दिया। दोनों गिर पड़े। इतने में डंपर के पिछले टायर बच्चे के ऊपर से गुजर गए। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दिव्यांशु दूसरी क्लास का छात्र था।



