अन्य राज्यछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशवीडियो

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया


राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया

जिले में 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस गुरूवार को मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारियों ने मतदाता दिवस संबंधी शपथ ली। जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का प्रसारण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों व नये मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, एसडीएम हरदा श्री के.सी. परते, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री संजय त्रिपाठी सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी व विद्यार्थिगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button