अन्य राज्यमध्यप्रदेशराजनीति
ग्वालियर में संप्रेक्षण गृह से 6 नाबालिग फरार
ग्वालियर में संप्रेक्षण गृह से 6 नाबालिग फरार हो गए। इनमें से 4 हत्या के मामले में बंद थे। वे सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर 6 फीट की दीवार फांदकर भागे। शुरुआत में संप्रेक्षण गृह के मैनेजमेंट स्टाफ ने अपने स्तर पर उन्हें ढूंढा । इसके बाद थाटीपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देर शाम करीब 8 बजे इनमें से एक को पकड़ लिया।
घटना गुरुवार सुबह 9.10 बजे की है। बाल सम्प्रेक्षण गृह में सिर्फ एक गार्ड और एक रसोइया था। सभी 12 आरोपियों को मैदान में लाया गया था। इसी दौरान 7 आरोपियों ने होमगार्ड जवान को धक्का दिया और दीवार पर चढ़ गए। इनमें से एक को जवान ने पकड़ लिया लेकिन 6 भाग निकले।



