गढ़ाकोटा रेंजर में नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला

सागर _रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में सागर की गढ़ाकोटा रेंजर में नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। तेंदुए का शव सागर-जबलपुर मार्ग पर पड़ा था। घटना देख ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव का पंचनामा बनाया। मामले में वन विभाग की टीम तेंदुए की मौत के कारणों की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सागर के ग्राम चनौआ के पास सागर-जबलपुर मार्ग पर रविवार सुबह नर तेंदुए मृत अवस्था में पड़ा था। वाहन चालकों ने तेंदुआ देखा तो पास में स्थित ढाबे पर पहुंचकर ढाबा संचालक रामावतार पटेल को बताया। जिस पर रामावतार मौके पर पहुंचे और देखा तो तेंदुए का शव पड़ा था। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। घटनाक्रम की खबर मिलते ही गढ़ाकोटा रेंजर की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए के शव का पंचनामा बनाकर टीम गढ़ाकोटा वन विभाग कार्यालय लेकर पहुंची



