चित्तौड़गढ़ में खेत में अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा, 15 क्विंटल बारूद बरामद, 9 गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ में खेत में अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा, 15 क्विंटल बारूद बरामद, 9 गिरफ्तार
…जयपुर में 1432 किलो विस्फोटक सामग्री जब्त
चित्तौड़गढ़ में बिना अनुज्ञा पत्र के अवैध रूप से बारूद का भंडारण किया था. जयपुर में तीन गोदाम और एक फैक्ट्री सील की.
चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा
चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा (सोर्स चित्तौड़गढ़ पुलिस)
चित्तौड़गढ़/जयपुर :चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. डीएसटी चित्तौड़गढ़ और डूंगला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने डूंगला थाना क्षेत्र के कासरना गांव से गुर्जनियां रोड पर खेत में बने मकान में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से करीब 15 क्विंटल बारूद, हजारों की संख्या में तैयार बारूदी पटाखे और पटाखे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं. कार्रवाई के दौरान 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, 2 नाबालिग को डिटेन किया गया है. इस अवैध फैक्ट्री के मास्टर माइंड को भी पुलिस ने नामजद किया है. इधर, जयपुर की जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस और जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1432 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की. साथ ही विस्फोटक सामग्री बनाने के उपकरण और करीब 190 किलो कच्चा माल जब्त किया
.हरदा जिले में रेटा खुर्द निवासी प्रवेश पुत्र देवेंद्र नागले, आदिल खान पुत्र हयात खां, देवेंद्र नागले पुत्र कैलाशचंद्र, एमपी के बुरहानपुर जिले के छोटा बोरगांव निवासी रविंद्र पुत्र बाबू संखपाल, करण पुत्र फकीरा संखपाल, बाबू पुत्र पूनम संखपाल, बुरहानपुर में बड़ा जैनाबाद निवासी संतोष पुत्र सुधाकर मसाने, गुजरात के डीवा में मांडेर निवासी रोहित पुत्र रमणभाई भाटिया और हरदा निवासी अरमान पुत्र सिकंदर खान को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा दो नाबालिग को भी डिटेन किया गया है. पुलिस ने थाने पर मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी है



