मध्यप्रदेशवीडियो

सड़क हादसा में दो युवकों की दर्दनाक मौत

हरदा के रहटगांव थाना क्षेत्र की घटना, बीत रात सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत

सड़क हादसा में दो युवकों की दर्दनाक मौत

संदीप अग्रवाल _ हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र की टेमागांव पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम नाँदवा के पास तेज रफ्तार बाइक ओर अज्ञात वाहन के बीच हुई जोरदार भिड़ंत,जिसके चलते बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत देर रात्रि का मामला ।

 

टेमागांव चौकी प्रभारी चंद्रमोहन मर्सकुले से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवकों की शिनाख्त अंकित पिता रामसिंह कोरकू उम्र 21 वर्ष, राजेश पिता गोपाल कोरकू उम्र 16 वर्ष निवासी शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गांगिया के रूप में हुई। दोनों युवक सोडलपुर में लगे कन्हाबाबा मेला देखकर लौट रहे थे इस दौरान यह घटना हुई ।दोनों मृतक युवकों के शव को टिमरनी पीएम हाउस रखवाया गया ,परिजनों को दी गई सूचना। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली से बाइक की टक्कर होने का भी अंदेशा है।

Related Articles

Back to top button