मध्यप्रदेशराजनीति
इंदौर :- अवैध सम्बंध में हत्या VIDEO

इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक दिन पहले रॉड से लगातार वार करके हत्या का VIDEO बुधवार को सामने आ गया। किसी ने इसे मोबाइल से छुपकर शूट किया था। वायरल हुए वीडियो में आरोपी दुकान की शटर बंद कर युवक को रॉड से बेरहमी से मारते दिख रहा है। वह हमलावर शख्स से रहम के लिए गिड़गिड़ाता दिख रहा है। मामला प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध से जुड़ा है।
पुलिस को शक है कि मृतक की पत्नी का एकदुकानदार से अफेयर था, यह बात उसे पताचल गई। आपत्ति लेने पर प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। हमला मंगलवार दिन में हुआ था, इसके बाद देर रात 1.30 बजे मौत हो गई थी। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है।



