मध्यप्रदेशवीडियो

इंदौर एक्टिवा पर बैठे-बैठे किराना व्यापारी की मौत

इंदौर एक्टिवा पर बैठे-बैठे किराना व्यापारी को हार्ट अटैक आ गया। उनकी मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने सीपीआर दिया। रिस्पॉन्स नहीं मिला तो पास में निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

उषा नगर के रहने वाले किराना व्यापारी और ब्रोकर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज गादिया जैन मणिधारी (55) सियागंज बाजार से घर के लिए निकले थे। रास्ते में हींग लेने के लिए एक दुकान के सामने उन्होंने एक्टिवा रोकी, वे गाड़ी से उतरे भी नहीं और अचेत होकर गिर पड़े। लोगों ने उन्हें सीपीआर देने का प्रयास किया। वे नजदीकी गोकुलदास अस्पताल लेकर गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button