अपराधमध्यप्रदेशवीडियो

वन विभाग की टीम पर हमला,वनकर्मियों अस्पताल में भर्ती

 

रायसेन _ अवैध खदानों का रास्ता बंद करवाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला हो गया। 30 से 40 बदमाश हॉकी और डंडा लेकर टीम पर टूट पड़े। डिप्टी रेंजर लाल सिंह पूर्वी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने वालों में सरपंच पति भी शामिल है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए वहां फोर्स भेजी गई है।

घटना हकीम खेड़ी की है। यहां पर शनिवार दोपहर 1 बजे डिप्टी रेंजर लाल सिंह पूर्वी, डिप्टी रेंजर मोती सिंह यादव, वनपाल राधा सोलंकी, वनरक्षक रूप सिंह यादव अवैध खदानों का रास्ता बंद कर रहे थे।

तभी गांव के लोग हॉकी और डंडे लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने अलग-अलग ग्रुप में टीम को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। हमले में डिप्टी रेंजर लाल सिंह के सिर में गंभीर चोट लग गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले की सूचना के बाद कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी और डीएफओ भी अस्पताल पहुंचे

Related Articles

Back to top button