9 स्कूलों पर लगाया 2-2 लाख रु. का अर्थदंड

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के बाद प्रदेश में शिक्षा विभाग ने मनमानी फीस लेने वाले 9 स्कूलों पर लगाया 2-2 लाख रु. का अर्थदंड 2 स्कूलों को दी चेतावनी
हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिले के 9 स्कूलों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन किये बिना फीस वृद्धि करने पर उनके विरूद्ध 2-2 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी किए हैं।
वीडियो देखिए ,
https://youtu.be/zD7kpPfHheg?si=xHNr7UYSx0vF7nPP
सहायक संचालक शिक्षा बलवंत पटेल ने बताया कि जिन स्कूलों पर अर्थ दंड लगाया गया है उनमें इम्पिरियल पब्लिक स्कूल खिरकिया, संस्कार वेली पब्लिक स्कूल चारूवा, सरस्वती शिशु मंदिर सोडलपुर, नॉलेज पब्लिक स्कूल सोडलपुर, गौरव विद्या निकेतन रहटगांव, सेंट मेरी स्कूल टिमरनी, सन फ्लॉवर इंग्लिश मीडियम हायर सेकण्ड्री स्कूल हरदा, हरदा स्कूल ऑफ एजुकेशन तथा सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकण्ड्री स्कूल हरदा शामिल है। इनके अलावा स्कूलों लक्ष्मी हायर सेकण्ड्री स्कूल टिमरनी एवं आदर्श बाल विकास हायर सेकण्ड्री स्कूल सोडलपुर को फीस वृद्धि के लिये चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
जिले में अब तक कुल 15 स्कूलों पर 2-2 लाख रूपये जुर्माना लगाया जा चुका है।जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों की विस्तृत जांच की गई, जिसमें यह पाया गया कि इन सभी 9 स्कूलों द्वारा गत वर्ष की तुलना में इस शिक्षा सत्र में फीस में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई। फीस वृद्धि के लिए शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन स्कूलों द्वारा नहीं किया गया।



