मध्यप्रदेश में कोहरा, बादल और तेज ठंड का असर

मध्यप्रदेश में कोहरा, बादल और तेज ठंड का असर है। पहले दिन कई शहरों में घना कोहरा रहा तो ग्वालियर, टीकमगढ़, खजुराहो, नौगांव, शिवपुरी और गुना में सर्द हवाएं चलीं। इससे टेम्प्रेचर लुढ़क गया। ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे दिन मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रहा। भोपाल में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक रही।
देखिए वीडियो _
VIDEO | #Bhopal wakes up to dense fog as cold weather prevails in Madhya Pradesh. pic.twitter.com/BrqGMdpQyw
— Press Trust of India (@PTI_News) January 2, 2024
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में 29 दिसंबर की रात में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी शुरू हो गई। सोमवार को टीकमगढ़ में 15 डिग्री, खजुराहो में 16 डिग्री, नौगांव में 16 डिग्री, शिवपुरी में 18 डिग्री और गुना में 20.5 डिग्री तापमान रहा। मंगलवार को सर्द हवा चलने से कोल्ड-डे की स्थिति भी है,



