मध्यप्रदेश
जिला स्तर पर दिव्यांग बच्चों ने तामिया को दिलाया प्रथम
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में तामिया के दिव्यांग बच्चों ने अपना परचम लहराते हुए तामिया को प्रथम स्थान प्रदान किया
जिला स्तर पर दिव्यांग बच्चों ने तामिया को दिलाया प्रथम
स्थान, 3 दिसंबर विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में तामिया के दिव्यांग बच्चों ने अपना परचम लहराते हुए तामिया को प्रथम स्थान प्रदान किया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर प्रथम-7, द्वितीय- 3 एवं तृतीय- 5 इस तरह कुल 15 पुरस्कार* प्राप्त किया शेष बच्चों ने अपना सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया स्मरण हो कि पूर्व वर्ष में भी तामिया के बच्चों ने ही जिले में सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था पुनः इस बार इन बच्चों द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं।



