अपराधमध्यप्रदेशवीडियो

बस मालिक के बेटे की लाश उसी की बस में फंदे पर लटकती मिली

ग्वालियर  बस मालिक के बेटे की लाश उसी की बस में फंदे पर लटकती मिली। मृतक युवक का नाम निक्की उर्फ नितिन यादव है। वह तीन दिन से लापता था। जिस बस में लाश मिली, वह करीब एक महीने से बंद हालत में खड़ी है। घटना गुरुवार सुबह की मुरार थाना क्षेत्र के पटेल मैरिज हाल के पास की है।

परिजन बोले- ये सुसाइड नहीं, बेटे की हत्या की गई मृतक नितिन के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे ने सुसाइड नहीं किया, बल्कि उसे शराब पिलाकर हत्या की गई है। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। कंडक्टर बस चेक करने आया तब हुआ खुलासा,एएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली कि मुरार थाना क्षेत्र में पटेल मैरिज हॉल के पास खड़ी बस में फांसी के फंदे पर एक युवक का शव लटका हुआ है। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय निक्की उर्फ नितिन यादव पुत्र अजब सिंह यादव निवासी सीपी कॉलोनी के रूप में की गई है।

नितिन तीन दिन पहले सोमवार को घर पर
बिना बताए निकल गया था। परिजनों ने उसे
काफी तलाश किया। लेकिन उसका कहीं पता
नहीं चला। गुरुवार सुबह जब बस का कंडक्टर बस को चेक करने आया तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Back to top button