मध्यप्रदेश

बल्लू तुम्हारी जेल से फरार… एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से लापता 2 बच्चे घनश्याम और दीपेश मटकुली में मिले

बीते 16 नवंबर से एकलव्य के बालक छात्रावास से फरार हुए दो बालकों को विद्यालय परिवार और अधीक्षकों की टीम ने मटकुली के पास पकड लिया है।

बल्लू तुम्हारी जेल से फरार…

एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से लापता 2 बच्चे घनश्याम और दीपेश मटकुली में मिले
बीते 16 नवंबर से एकलव्य के बालक छात्रावास से फरार हुए दो बालकों को विद्यालय परिवार और अधीक्षकों की टीम ने मटकुली के पास पकड लिया है। इन लापता छात्रों की गुमसुदागी भी तामिया थाने में दर्ज कराई गई थी। विद्यालय परिवार शिक्षा और पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से लापता बच्चों की तलाश में जुटा था। सोमवार को एकलव्य से बच्चों के लापता होने के बाद से ही लगातार विद्यालय परिवार पतासाजी में जुटा हुआ था। प्राचार्य राजेंश कुशवाह के निर्देशन में अधीक्षक रमेश मर्सकोले, सुनील केचे, अशोक खबरे और मनजीत पवार की टीम हर दिन की तरह बच्चों को ढूंढने पचमढ़ी की ओर निजी वाहन से निकले थे। मटकुली के पास इन दोनों लापता बच्चों को पकड़ा गया।

पिपरिया में तीन सौ रूपए दिन से किया काम

जानकारी में सामने आया है कि लापता दोनों बच्चों दीपेश घनश्याम ने बाबा टेंट हाउस पिपरिया में 300 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी की और। उसके बाद 10 दिन काम करने के बाद वह वहां से कहीं और जान निकले थे। बच्चो को लाने के बाद बीईओ कार्यालय में दोनों बच्चों की काउंसलिंग की गई। गौरतलब है कि बीते 16 नवंबर से लापता बच्चों को तलाश में विद्यालय परिवार प्रशासन और पुलिस सतत तलाशी में लगे थे। अधीक्षक रमेश के साथ अधीक्षक सुनील केचे अशोक खोबरे, मनजीत पवार की टीम प्रतिदिन तलाश में के लिए पचमढ़ी की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान बच्चे मटकुली पेड़ के पास बैठे मिले बच्चों को पकड़कर तमियां लाया गया।

Related Articles

Back to top button