छत्तीसगढ़मध्यप्रदेश

मऊगंज में पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला,एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि

मध्य प्रदेश के रीवा (Rewa) के मऊगंज में पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला हो गया. दरअसल, पुलिस टीम बंधक को छुड़ाने पहुंची थी, तभी ग्रामीणों ने डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया. इस हिंसक झड़प में एएसआई की मौत हो गई, जबकि थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी और तहसीलदार गंभीर रूप से घायल हो गए.

https://youtu.be/6cQ78z3iO3Q?si=9qB1YFmkEcN8KY29

मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले एएसआई श्री रामचरण गौतम को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। इसी के साथ आश्रितों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि और पात्र उत्तराधिकारी को शासकीय सेवा में लिया जाएगा।स्व. रामचरण गौतम जी की कर्तव्य परायणता और उनका बलिदान चिर-स्मरणीय रहेगा।

, मध्य प्रदेश: DGP कैलाश मकवाना ने मऊगंज की घटना पर कहा, “दो दिन पहले जब होली का त्यौहार मनाया गया था, तो पूरे राज्य में शांतिपूर्वक तरीके से मनाया गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है कि ऐसा कैसे हुआ और हमें अपने एक ASI को खोना पड़ा। हमने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। घायलों से मुलाकात की है। मृतक बालक के परिवार से भी बात की है। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, हम अन्य को भी गिरफ्तार करेंगे… कार्रवाई जारी है… जांच जारी है।”

Related Articles

Back to top button