मध्यप्रदेशवीडियो

आपसी विवाद में महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत ठोगा के ग्राम सरैहा में एक महिला द्वारा दूसरी महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतारने का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुशार मालती पति बुद्धशेन कोरी 62 वर्ष निवासी ग्राम सरैहा सुबह लगभग 9:30 बजे शौच के लिए घर से लगे जंगल तरफ गई थी जहां पुराने विवाद को लेकर ताक में बैठी महिला सविता पति पारसनाथ वैगा 29 वर्ष निवासी सरैहा द्वारा उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार कर वहां से रफूचक्कर हो गई परिजनों द्वारा तलास किए जाने पर मृतिका को घर से लगे जंगल में मृत अवस्था में पाए जाने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दीपक सिंह बाघेल व उप खण्ड अधिकारी पुलिस रोशनी सिंह ठाकुर द्वारा आरोपी महिला को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button