छतरपुर में कोतवाली प्रभारी अरविंद कुजूर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

छतरपुर में कोतवाली प्रभारी अरविंद कुजूर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने शहर के पेप्टेक टाउन स्थित अपने आवास में सुसाइड किया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
टीआई ने गोली मारकर खुदकुशी की:छतरपुर में अपने घर में दी जान; प्रेम प्रसंग बताई जा रही वजह
छतरपुर5 घंटे पहले
टीआई अरविंद कुजूर ने घर में खुद को गोली मार ली। टीआई अरविंद कुजूर ने घर में खुद को गोली मार ली।छतरपुर में कोतवाली प्रभारी अरविंद कुजूर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने शहर के पेप्टेक टाउन स्थित अपने आवास में सुसाइड किया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

ये घटना गुरुवार शाम करीब 6.40 बजे की है। उस समय घर पर टीआई का केयर टेकर प्रदीप अहिरवार मौजूद था। उसने कोतवाली थाना पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार टीआई अरविंद कुजूर ने अपने सिर के दाहिने ओर से कनपटी में एक गोली मारी। उनकी बॉडी कमरे के गेट से टिकी हुई मिली है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।
डीआईजी ललित शाक्यवार, एसपी अगम जैन और सीएसपी अमन मिश्रा के साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी और विधायक ललिता यादव भी घटनास्थल पर पहुंची। कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसडीएम अखिल राठौर, तहसीलदार संदीप तिवारी भी मौके पर पहुंचे।प्रेम प्रसंग बताया जा रहा खुदकुशी की वजह हालांकि पुलिस सूत्र इस वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग को वजह बता रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। साथ ही महिला के दोस्त और अन्य से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही टीआई कुजूर को फोन भी पुलिस ने जब्त कर उसकी जांच शुरू कर दी है।




