मध्यप्रदेश
पिकनिक जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत
सीएम राइज स्कूल गुरैया की छात्राएं, स्कूल की ओर से सोमवार सुबह पिकनिक के लिए निकले लेकिन साजकुही के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से सीएम राइज की एक छात्रा आयुषी का असमय निधन हो गया
पिकनिक जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत
तामियाः सोमवार सुबह तामिया मार्ग पर साजकुही के पास हुए एक सड़क हादसे में छात्रा की दुखद मौत हो गई। सीएम राइज स्कूल गुरैया की छात्राएं, स्कूल की ओर से सोमवार सुबह पिकनिक के लिए निकले लेकिन साजकुही के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से सीएम राइज की एक छात्रा आयुषी का असमय निधन हो गया
। एएसआई शेख आजाद ने बताया कि ग्राम साजकुही के पास हादसा हुआ है। इको वाहन में गुरैया निवासी बच्चे तामिया की ओर पिकनिक मनाने आ रहे थे। साजकुही के पास वाहन चालक द्वारा तेज गति से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण पलट गया। इस हादसे में छिंदवाड़ा गुरैया निवासी कुमारी आयुषी कुशवाहा पिता सतीश कुशवाहा 16 वर्ष की मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है



