धार:जनजाति गौरव दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी का जायजा

जनजाति गौरव दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी का जायजा,
मुकेश सेन,धार के पीजी कॉलेज मैदान पर भगवान बिरसा मुंडा जयंती 15 नवंबर को आयोजित जनजाति गौरव दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राज्यपाल मंगू भाई पटेल के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है पीजी कॉलेज ग्राउंड पर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।
https://youtu.be/mnwduHptqfo?si=Z87qibIImGVQxDdj
आज संभाग आयुक्त दीपक सिंह आईजी अनुराग धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा डीआईजी निमिष अग्रवाल पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी ने हेलीपैड एवं सभा स्थल पर जाकर तैयारी का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

पूरा कार्यक्रम जनजाति थीम पर आधारित होगा जनजाति महापुरुषों की जीवन पर आधारित पेंटिंग्स लगाई जाएगी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सभा स्थल को जनजाति कला के रंग में रंगा जाएगा बताया जा रहा है कि पीजी कॉलेज गेट से cm व राज्यपाल बैलगाड़ी में सवार होकर सभा स्थल तक पहुंचेंगे पीजी कॉलेज मैदान पर 2 लाख वर्ग फीट में तीन डोम बनाए जा रहे हैं।
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में जनजाति वर्ग के लिए प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं का हित लाभ समाज के लोगों को बांटा जाएगा ।वही धरती आबा अभियान का भी प्रदेश स्तरीय शुभारंभ किया जाएगा इसमें गांव के विकास का प्लान किया जा रहा है जिस गांव की आधी आबादी जनजाति वर्ग की है ऐसे धार जिले में करीब 802 ग्रामों का चयन किया गया है यहां पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें जनजाति नायकों की शौर्य गाथा को दर्शाया जाएगा।मंच पर भी जनजाति कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।



