अपराधमध्यप्रदेश
पुलिस हिरासत में इलाज के दौरान में मौत
पुलिस हिरासत में इलाज के दौरान में मौत
भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाले युवक की पुलिस हिरासत में इलाज के दौरान में मौत के बाद हंगामा हो गया। उसे सोमवार शाम पुलिस घर से ले गई थी। तीन घंटे बाद परिजनों को एम्बुलेंस के चालक ने उसकी गंभीर हालत की जानकारी दी। घटना के बाद गुस्साए परिजन कोलार थाने का घेराव कर रहे हैं। केस की न्यायिक जांच कराई जा रही है।
इधर, हंगामा किए जाने के बाद पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। परिजन आशा कार्यकर्ता और उसके पति सहित दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।
पुलिस वाहन से कूदा था युवक
कोलार पुलिस का कहना है कि सोमवार को थाने ले जाते समय युवक ने भागने का प्रयास किया और वाहन से कूद गया। चलते वाहन से नीचे गिरने से वह घायल हआ था।



