अन्य राज्यमध्यप्रदेशवीडियो
इंदौर _10वी छात्र तलवार लेकर पहुंच गया और जमकर हंगा

इंदौर_ छात्र तलवार लेकर पहुंच गया और जमकर हंगामा किया। टीचर्स से अभद्रता की और टेबल-कुर्सी में तोड़फोड़ कर दी। सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। स्कूल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग छात्र पर केस दर्ज कर लिया।
स्कूल कैम्पस में मंगलवार को हुए इस हंगामे का वीडियो बुधवार को सामने आया है। इसमें 10वीं का छात्र कुछ अन्य साथियों के साथ तलवार लिए स्कूल के बाहर खड़ा दिख रहा है। उसका साथी उसके हाथ में तलवार देखकर कहता है कि ऐसे तो एक हजार रखे हुए हैं।
लसूड़िया पुलिस के मुताबिक घटना भारती बाल मंदिर स्कूल स्कीम नंबर 114 की है। स्कूल मैनेजमेंट की ओर से अजय पावड़े ने शिकायत की है। इसके बाद पुलिस स्टूडेंट के घर पहुंची। तलाशी के दौरान घर से तलवार मिलने पर पिता के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट में दर्ज किया है



