अन्य राज्यमध्यप्रदेशवीडियोस्टोरी
बदमाशों ने व्यापारी के साथ में लूट की घटना को अंजाम दिया

बदमाशों ने व्यापारी के साथ में लूट की घटना को अंजाम दिया
नर्मदापुरम में बदमाशों ने व्यापारी से 3 लाख 47 हजार रुपए से भरा बैग लूट लिया। मंगलवार रात करीब 11 बजे व्यापारी टिमरनी से सिवनी मालवा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में बीच सड़क पर एक कार खड़ी थी। व्यापारी ने पुलिस को बताया, मेरी गाड़ी अनकंट्रोल हो गई और उनकी कार में टक्कर मार दी। कार में तीन लोग थे, वो पास आए। मेरे ऊपर पेट्रोल डाल दिया और गाली-गलौज कर बैग छुड़ाने लगे। आरोपियों ने बैग में से रुपए निकाल लिए। खाली बैग और पेट्रोल की बोतल सड़क किनारे फेंककर भाग गए। इसके बाद व्यापारी ने शिवपुर थाने पहुंचकर शिकायत की।



