अन्य राज्यछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराजनीति

डंपर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

डंपर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

अनूपपुर कोतवाली अंतर्गत गुरुवार को सड़क हादसा हो गया। इसमें एक डंपर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर का केबिन दबने से ड्राइवर उसमें फंस गया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव डंपर से निकाला जा सका।

कोलमी की तरफ से शहडोल की तरफ जा रहा डंपर एमपी18 एच 5149 पसला के पास नियंत्रित होकर आम के पेड़ में टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर पलट गया। उसका केबिन पिचकने से ड्राइवर फंस गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। ड्राइवर की पहचान विश्राम प्रसाद कोल निवासी नौरोजाबाद जिला उमरिया के रूप में हुई है। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर के शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला जा सका। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर भिजवाया है

Related Articles

Back to top button