प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई

बैतूल बाजार मार्ग पर बडोरा में बार-बार लगने वाले के जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई। इस दौरान अमले ने यहां जेसीबी मशीनों से पक्के कंस्ट्रक्शन तोड़े। वहीं रास्ते में आने वाले अवैध कब्जों को हटाया। अतिक्रमण दस्ते ने उन पेड़ों को भी काटा जिसके कारण यातायात में दिक्कतें पेश आती थी। प्रशासन ने यहां लगभग एक किमी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया है।
बडोरा में आए दिन कृषि उपज मंडी की वजह से लगने वाले जाम की शिकायतें अक्सर प्रशासन के पास पहुंच रही थी। कलेक्टर की पहली बैठक में यह मुद्दा खासतौर पर उठाया गया था। इसे कलेक्टर ने गंभीरता से लिया। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने बीती रात दल-बल सहित बैतूल बाजार रोड स्थित बडोरा चौक से हाईवे ग्लोरी पेट्रोल पंप तक सड़क के दोनों साइड अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की



