मध्यप्रदेश

अबगांव कला में गोपाल सिंह इंजीनियर का मिठाई एवं फलों से किया तुलादान

अबगांव कला में गोपाल सिंह इंजीनियर का मिठाई एवं फलों से किया तुलादान

हरदा। गत दिवस 7 जनवरी को आष्टा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर साहब का हरदा आगमन पर बलाई समाज के जिला अध्यक्ष दिनेश मोहे,भाई अनोखी लाल मोहे के द्वार ग्राम अबगांव कला में इंजीनियर साहब को ढोल नगाड़े एवं आतिशबाजी के साथ अपने निज निवास पर ले जाया गया। विधायक जी के द्वारा सदगुरु कबीर साहेब और बाबा साहेब को माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात इंजीनियर साहब का साफा और पुष्प माला से स्वागत किया गया, विधायक जी को मिठाई एवं फलों से तुलवाया गया।
इस अवसर पर यशवंत मालवीय डाबरी प्रदेश महासचिव बलाई समाज, रामविलास जी मालवीय प्राचार्य, मगन जी मंदसौरे पूर्व सरपंच, कबीर भजन गायक संत देवराज जी नगर, महेश जी भास्कर गुरुजी, मोहन जी भास्कर प्राचार्य, कचरूलाल जी सांवले, नरेश जी माणिक पूर्व सरपंच, रामसिंह हीरे , क्षमा देवड़ा महिला अध्यक्ष बलाई समाज हरदा सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष किरावर के द्वारा किया गया एवं आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त दिनेश मोहे के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button