अन्य राज्यछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराजनीतिवीडियोस्टोरी

प्रशासनिक सर्जरी को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बड़ा बयान

मध्यप्रदेश में हो रही प्रशासनिक सर्जरी को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बदला ले रहे हैं। सीएम उन सभी अफसरों को हटा रहे हैं, जिन्हें शिवराज ने पदस्थ किया था। ये भाजपा की अंदरूनी राजनीति का असर है।

जीतू पटवारी ने कहा, नया मुख्यमंत्री आता है, अपने हिसाब से पूरी व्यवस्था करता है, लेकिन यहां तो भावना सीधी दिख रही है। इधर, शिवराज समय-समय पर अपना रिएक्शन देते रहते हैं। चुनाव तो उनके चेहरे पर जीता था। चेहरा उनका बताया और शादी आदरणीय मोहन यादव की कर दी। अब वो तबादले करें, अधिकारियों को हटाएं, पर गीता और रामायण के साथ घोषणा पत्र भी पूरा करें। ये दायित्व जनता ने हमें दिया है। इसे पूरा करवाएंगे

Related Articles

Back to top button