मध्यप्रदेशवीडियो

स्टूडेंट ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा

स्टूडेंट ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा

इंदौर _ 7वीं क्लास के एक स्टूडेंट ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि होम वर्क नहीं करने को लेकर वह तनाव में था। छात्र के पैरों में मल्टीपल फ्रैक्चर आए हैं। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार की है। शुक्रवार को इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

छात्र शौर्य नंदानगर के जी किड्स स्कूल का छात्र है। शौर्य पिछले एक सप्ताह से स्कूल नहीं जा रहा था। जिस पर स्कूल प्रशासन की ओर से घर पर कॉल किया गया। परिजन ने बच्चे को समझाकर गुरुवार को स्कूल भेजा। स्कूल पहुंचने के बाद सुबह करीब 8.20 बजे उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

परिजन बोले- टीचर की मार के डर से नहीं जा रहा था स्कूल छात्र के पिता कार कंपनी की वर्कशॉप में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटा हंसते-खेलते स्कूल गया था। आधे घंटे बाद स्कूल से कॉल आया। हम अस्पताल पहुंचे। बच्चा आईसीयू में था। परिजन का कहना है कि स्कूल के टीचर्स कोर्स कम्प्लीट करने के लिए कॉपी अरेंज नहीं करवा रहे थे। इसके चलते बेटा परेशान था।

पिता ने कहा- लगभग एक सप्ताह से टीचर की मार के डर से वह स्कूल भी नहीं जा रहा था। शौर्य घर का छोटा बेटा है। उसका बड़ा भाई 12th क्लास में पढ़ता है

Related Articles

Back to top button