प्रभात फेरी में युवक को चाकू मार का हत्या
प्रभात फेरी में युवक को चाकू मार का हत्या की,पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर

प्रभात फेरी में युवक को चाकू मार का हत्या की,पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर
इंदौर _ रणजीत हनुमान प्रभात फेरी में गुरुवार
को एक बजरंग दल कार्यकर्ता का मर्डर हो
गया। मामूली विवाद में चाकूबाजी हो गई।
चाकू बजरंग दल कार्यकर्ता के गले पर लगा,
जो श्वास नली तक पहुंच गया। पुलिस ने एक
दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर
दर्ज की है। क्राइम ब्रांच ने इस हत्याकांड के
दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एक आरोपी अभी फरार है।घटना सुबह करीब 7.30 बजे की है। प्रभात फेरी महू नाका से अन्नपूर्णा मंदिर की तरफ जा रही थी। महू नाका पर काफी भीड़ हो रही थी। धक्का-मुक्की में पैर लगने के बाद गोमा के रहने वाले शुभम पिता नरेंद्र रघुवंशी का कुछ युवकों से विवाद हो गया। शुभम के दोस्तों ने बताया कि एक युवक ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। उसके गले से खून निकला तो सब घबरा गए। शुभम को उसके दोस्त जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया



