मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं समाज कल्याण संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न 

संस्थान की अपनी वेबसाइट वृंदावन में लॉन्च 

भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं समाज कल्याण संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

 

  1. संस्थान की अपनी वेबसाइट वृंदावन में लॉन्च 

मथुरा। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं समाज कल्याण संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जैंत-वृंदावन वीआईपी रोड़ स्थित संस्थान के कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में कई अहम बिंदुओं एवं प्रस्तावों पर पर परिचर्चा हुई और प्रस्ताव पारित हुए।

बैठक की औपचारिक शुरुआत करते हुए संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री ने बैठक अध्यक्षता करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को आमंत्रित किया और सभी अतिथियों का परिचय कराया। इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. खेम सिंह राजपूत ने संस्थान के फाउंडर स्वर्गीय पंडित शिवदयाल शर्मा जी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय ठाकुर राजवीर सिंह जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी सम्मानित पदाधिकारियों का स्वागत सत्कार किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर खेम सिंह राजपूत ने कहा कि संस्थान को डिजिटल मनाया जा रहा है इसी क्रम में संस्थान की https://bhrashtacharunmulansansthan.org/ यह वेबसाइट संस्थान के फाउंडर पूज्य गुरुजी पंडित शिवदयाल शर्मा जी और संस्थान को ऊर्जा प्रदान करने वाले पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजवीर सिंह जी को समर्पित है। उन्होंने कहा कि संस्थान भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जंग जारी रखते हुए गरीब-मजदूर, शोषित व वंचितों के अधिकारों के लिए भी संघर्ष करेगा। अब नौकरशाही गरीब-मजदूर और दलितों को अब उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित नहीं कर पाएगी।

बैठक का संचालन करते हुए संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पिताम्बर जी ने कहा कि संस्थान को नई ऊर्जा से गतिमान करने वाले पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजवीर सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि 22 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की समस्त इकाइयों द्वारा किया जाएगा।

बैठक में संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार जी, डॉ. श्याम बिहारी दिनकर जी, मुरारी लाल शर्मा जी, दीपक माहेश्वरी जी, एडवोकेट ग्रीस कुमार जी, रमेशदास जी, चन्द्र प्रकाश बृजवासी जी, दीवान सिंह जी, हरिओम राजपूत जी, हेमेन्द्र राजपूत जी, सतीश राठौर जी, मुकेश गौर जी, राजकुमार सिसौदिया जी आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।

संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पिताम्बर जी ने बैठक का संचालन किया तो वहीं डॉ. श्याम बिहारी दिनकर जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर बैठक का समापन किया।

Related Articles

Back to top button