मध्यप्रदेश
67 वीं दो दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ छाता के गांधी इंटर कॉलेज खेल मैदान पर आज से प्रारंभ।
मथुरा

67 वीं दो दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ छाता के गांधी इंटर कॉलेज खेल मैदान पर आज से प्रारंभ
- इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर 67वीं दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे द्वारा मां सरस्वती के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करते हुए किया गया, इस क्षेत्रीय खेल आयोजन में दर्जनों की संख्या में कॉलेज से पहुंचे हुए प्रतिभागियों ने पहुंच कर सहभागिता की, इसी दौरान कालेज के मैदान पर छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया ,जिसमें कालबेलिया नृत्य, देश भक्ति गाने एवं राधा कृष्ण के भक्ति गीत प्रस्तुत करते हुए सभी दर्शकों का विद्यालय के बच्चों द्वारा मन मोह लिया, क्षेत्रीय रैली में गांधी इंटर कॉलेज छाता,राधा बिहारी इंटर कॉलेज बरसाना, सौभरी इंटर कॉलेज खायरा, सर्वोदय इंटर कॉलेज चौमुंहा ,अक्रूर इंटर कॉलेज छाता, बृज खंड इंटर कॉलेज ,हिंदू इंटर कॉलेज कोसीकला, श्री कृष्ण चैतन्य इंटर कॉलेज नंदगांव, बचपन बिहारी इंटर कॉलेज सेही के जूनियर व सीनियर वर्ग के बच्चों द्वारा सहभागिता की गई ,जिसमें अंडर 14 से लेकर 17 व 19 के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया, खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर 400 मी 600 मीटर 800 मी ऊंची कूद लंबी कूद अनेक खेल प्रतियोगिता खेल मैदान पर आयोजित की गई, इस संबंध में गांधी इंटर कॉलेज के प्रबंधक मेजर रामबाबू पाठक ने बताया कि इस तरह के खेलकूद आयोजनों से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है , ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभा को भी निखारने का मौका मिलता है एवं सरकार के द्वारा खेलो इंडिया के सपने को भी साकार करने का मौका मिलता है,वही इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीके सारस्वत एवं अध्यापक दीनानाथ शर्मा द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का दुपट्टा उड़ा कर सम्मान स्वागत किया गया। दो दिवसीय खेलकूद क्षेत्रीय प्रतियोगिता में पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे, ने अपनी शुभकामनाएं खिलाड़ियों को प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में राधा बिहारी इंटर कॉलेज बरसाना के प्रधानाचार्य कमल कुमार गौड़, श्री कृष्ण चैतन्य इंटर कॉलेज नंदगांव के प्रधानाचार्य राम जी वर्मा , चौधरी चरण सिंह ब्रज खंड इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र तोमर चौधरी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रिया जैन, बीएससी कॉलेज के प्रोफेसर शिवराज भारद्वाज समाज सेवी जगदीश जादौन, कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक झा द्वारा किया गया, इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रहे।



