मध्यप्रदेशवीडियो

युवक कांग्रेस का कटोरा लेकर प्रदर्शन, मंत्री प्रतिमा बागरी के आवास का घेराव

युवक कांग्रेस का कटोरा लेकर प्रदर्शन, मंत्री प्रतिमा बागरी के आवास का घेराव

सतना _ शहर में बढ़ती बेरोजगारी, कैंसर यूनिट और वाइट टाइगर सफारी हवाई पट्टी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर युवक कांग्रेस ने राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के आवास के सामने कटोरा लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के आवास का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। साथ ही, कैंसर यूनिट और वाइट टाइगर सफारी जैसी सतना से छीन ली गई सतना में विकास परियोजनाएं भी अधर में लटकी हुई हैं।

https://youtu.be/bwpUZgjJ4ao?si=7-xse63E2tWJRUEC

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता से किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द इन मुद्दों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा रहा।

Related Articles

Back to top button