मध्यप्रदेश

नहीं थम रहे सड़क हादसे, फिर गई तामिया के एक युवक की जान

तामिया मे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। तामिया के जूनापानी पेट्रोलपंप के आगे अज्ञात वाहन की टक्कर में बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई

नहीं थम रहे सड़क हादसे, फिर एक की गई जान

तामिया मे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। तामिया के जूनापानी पेट्रोलपंप के आगे अज्ञात वाहन की टक्कर में बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि तामिया के पावर हाउस कॉलोनी निवासी जाकिर खान उर्फ जक्की अपने साथी नारायण पिता बालाराम
डेहरिया के साथ बुधवार शाम साजकुही से तामिया वापस लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि नारायण पिता बालाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जाकिर खान उर्फ जक्की को चोटें आई हैं। उपचार के लिए इन्हें तामिया अस्पताल लाया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

Related Articles

Back to top button