मध्यप्रदेश
भाजपा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष के लिए बूथ अध्यक्षों से रायशुमारी
तामिया, भाजपा के तामिया मंडल और चावलपानी मंडल के लिए देलाखारी में मंडल अध्यक्ष के पद के लिए बुधवार को बस स्टैंड हाल में रायशुमारी हुई
भाजपा मंडल की बैठक
मंडल अध्यक्ष के लिए बूथ अध्यक्षों से रायशुमारी
तामिया, भाजपा के तामिया मंडल और चावलपानी मंडल के लिए देलाखारी में मंडल अध्यक्ष के पद के लिए बुधवार को बस स्टैंड हाल में रायशुमारी हुई।
तामिया और चावलपानी में अलग-अलग दो भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए जाना हैं। रायशुमारी लेने संगठन पर्व सहयोगी भूपसिंह पटेल ने ली। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील मर्सकोले, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य वीरेंद्र राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर, महामंत्री दुर्गेश सलामे, लेखराम
राय, विजय शिवहरे मौजूद रहे। तामिया मंडल के 37 और चावलपानी के लिए 29 बूथ अध्यक्षों से लिखवाकर रायशुमारी ली गई। भाजपा तामिया मंडल अध्यक्ष पद के लिए वतन उपाध्याय, दयाराम इरपाची, चावलपानी मंडल के लिए रिंकू साहू, नीतेश पटेल ने अपनी दावेदारी पेश की।




