मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा के एकलव्य आवासीय विद्यालय तामिया के 2 छात्र लापता, गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन ने तामिया तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन ने मांग की है कि लापता छात्रों को जल्द से जल्द ढूंढा जाए

छिंदवाड़ा के एकलव्य आवासीय विद्यालय तामिया के 2 छात्र लापता, गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन ने तामिया तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

  1. छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के तामिया तहसील स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 16 नवंबर, 2024 से दो छात्र लापता है। इस मामले को लेकर गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन ने तामिया तहसीलदार व थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय के प्राचार्य और उप-प्राचार्य छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं और यही कारण है कि छात्र विद्यालय से भाग गए। ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालय में हजारों अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं और रहते हैं। लेकिन प्राचार्य राजेश कुशवाह और उप-प्राचार्य वी एस तिवारी छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं जिससे छात्र काफी परेशान रहते हैं। 16 नवंबर से लापता छात्र अभी तक नहीं मिला है और उसके परिवार और विद्यालय प्रशासन दोनों ही काफी चिंतित हैं। गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन ने मांग की है कि लापता छात्रों को जल्द से जल्द ढूंढा जाए और दोषी प्राचार्य और उप-प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, विद्यालय में छात्रों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।इस दौरान जी एस यू संगठन के मिथुन धुर्वे ओर जय भीम सेना संगठन के शिवम् पहाड़े, निकलेश ऊईके, राजकुमार खदसे,दिनेश इवनाती,अरविंद मोहबे,आरिफ खान सहित संगठन के सभी लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button