शाजापुर में दो पक्षों में विवाद के बाद हंगामा; कुछ लोगों पर पथराव का आरोप,सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन, बाजार बंद कराया,
https://youtu.be/U_3d_1lYpm8?si=oHQhJNdlG22bKa0E
शाजापुर में गुरुवार रात को हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही शहर बंद कराया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि समुदाय विशेष के कुछ लोग एक हिंदू परिवार को परेशान कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों से भी बातचीत की गई है। पूरे मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। इधर आरोपी परिवार के खिलाफ दो एफआईआर और दर्ज कराई गई है।
तीन दिन पहले हुई विवाद की शुरुआत
विवाद की शुरुआत 3 दिन पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि उस दिन शहर के मनिहारी वाड़ी में रहने वाले एक हिंदू परिवार और मुस्लिम परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की थी।
इसी मामले में हिंदू परिवार की लड़की ने दूसरे पक्ष पर डराने धमकाने का आरोप लगाया। गुरुवार को उसने हिंदू संगठन के नेताओं के साथ जाकर एसपी को शिकायत की। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वे जब लड़की के घर पहुंचे तो वहां उन पर पथराव किया गया। जिसमें एक कार्यकर्ता घायल हो गया। इसी के विरोध में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। इस दौरान एक युवक की पिटाई भी कर दी। जिसे पुलिस ने बचाया।
युवती बोलीं- वो हमें भगाना चाहते हैं
युवती ने एसपी को शिकायत में कहा- क्षेत्र में आसपास मुस्लिम परिवार रहते हैं। वे हमें भगाना चाहते हैं। इसलिए पिछले चार साल से परेशान कर रहे हैं। कई बार पथराव भी किया गया। युवती ने आरोप लगाया कि हमें धमकाया जा रहा है। रेप की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का धरना आरोप है कि गुरुवार की शाम को हिंदू परिवार के घर पर पथराव किया गया। सूचना पर यहां बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर भी पथराव हुआ। कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपी लोगों पर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस के केवल 5 जवान मौके पर पहुंचे थे।
पुलिस ने 6 लोगों को किया
-गिरफ्तार मामले में एडिशनल एसपी टीएस बघेल ने बताया कि गुरुवार को हुए विवाद में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। यहां विरोध प्रदर्शन किया गया है, उनसे बातचीत की गई है। पुलिस पूरे मामले में उचित कार्रवाई करेगी।
*विधायक अरुण भीमावद ने देह व्यापार से जोड़ा*
मामला इस मामले में शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने बताया कि मनिहारी वाड़ी में कुछ महिलाएं देह व्यापार करती हैं, जिसकी जानकारी एक युवती ने हिन्दू जागरण मंच के माध्यम से प्रशासन को दी। प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। शाम को जब जागरण मंच के कार्यकर्ता परिवार की सुरक्षा के लिए वहां पहुंचे तो पत्थर मारा गया जो राजेश जादम को लगा। इसके बाद इन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस इस मामले में और भी आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है।
Read Next
June 19, 2026
बेसहारा बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य की विशेष पहल,
February 18, 2026
MP News: तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, थाने के चक्कर काट रहा पति, गुमशुदगी पर कार्रवाई की मांग,
February 8, 2026
इटारसी में आधी रात को रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, चीखते-चीखते तीन युवकों की मौत
February 7, 2026
मैगी खाने के बाद युवक की हुई मौत, टूट गया पूरा परिवार
November 10, 2025
युवाओं में एकता और देशभक्ति की अलख जगाएगी “सरदार@150 यूनिटी मार्च”
June 27, 2025
CM मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी
May 31, 2025
नारी शक्ति को सैल्यूट, आतंकियों पर वार, गोली का जवाब गोले से.
April 4, 2025
खड़वा :- जहरीली गैस से दम घुटने के कारण 8 लोगों की मौत
March 27, 2025
पाईप भंडारण के गोदाम में आग
March 16, 2025
मऊगंज में पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला,एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि
Back to top button