अन्य राज्यमध्यप्रदेशवीडियो

सरकारी अस्पताल को बनाया ब्यूटी पार्लर

देवास में सरकारी अस्पताल की ANM का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल,अस्पताल को बनाया ब्यूटी पार्लर,CM&HO ने ANM का वेतन काटकर हटाया...

देवास में क्षिप्रा के सरकारी अस्पताल में पदस्थ एक ANM का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
मेडम साहिबा ने अस्पताल को ब्यूटी पार्लर बना डाला। वीडियो वायरल होने के बाद ANM को जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CM&HO) डॉ. विष्णुलता उईके ने कारण बताओ नोटिस थमाकर क्षिप्रा से हटाकर लोहार पिपल्या पदस्थ कर जांच शुरू कर दी है।

क्षिप्रा सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र की ANM नीलिमा परमार…
अस्पताल में मरीजों का इलाज करने और उनकी देखरेख करने की जिम्मेदारी इनके कंधों पर है,लेकिन ये सजने सँवरने में मशगूल है। देखिये किस कदर मोहतरमा के बालों को रँगा जा रहा है। मालिश हो रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पुराना है जिसे स्टॉप के द्वारा ही बनाया गया है। मेडम आए दिन आशा कार्यकर्ताओं से बालों को रंगाती थी। लेकिन अब जब यह वीडियो वायरल हुआ है तो आनन-फानन में ANM नीलिमा परमार को क्षिप्रा से हटा दिया गया है। साथ ही CM&HO ने नीलिमा परमार का दो माह का वेतन काटकर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

 

Related Articles

Back to top button